English Français Español Русский العربية português हिन्दी বাংলা اردو More languages▾ Site Index

प्रश्न 6: पड़ोस में रहने के क्या आदाब हैं?

उत्तर- 1- अपनी बात एवं हरकत से पड़ोसी के साथ अच्छा व्यवहार करें, और जब उसे मदद की आवश्यकता हो तो उसकी मदद करें।

2- ईद तथा विवाह आदि के अवसरों पर उनको बधाई पेश करें।

3- जब वह बीमार हो तो उसकी अयादत (रोगी का हाल पूछने) के लिए जाएं, जब उसके यहां मौत हो तो उसके साथ संवेदना व्यक्त करें।

4- जहां तक संभव हो, जो हमारे यहां खाना पके, उसे भी भेजवाएं।

5- अपनी बात या हरकत से उसे कष्ट न दें।

6- बुलंद आवाज़ से उसे परेशान न करें, उसकी जासूसी न करें और उसकी किसी अनैतिक बात या हरकत पर धैर्य रखें।